हरलाखी: पिपरौन बॉर्डर पर SSB कैम्प के जवानों ने गश्ती के दौरान डेढ़ क्विंटल काजू व एक बाइक को किया जब्त, मौके से धंधेबाज फरार
पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने गस्ती के दौरान बाइक समेत तस्करी के 1 सौ पचास किलो काजू जब्त कर लिया। तस्करी के काजू बाइक पर लादकर नेपाल भेजे जा रहे थे। जवानों ने यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 284/18 के निकट की। जबकि जवानों को देखते ही मोटरसाईकिल पर लदे काजू को छोड़कर तस्कर नेपाल की तरफ भाग गया। जब्त सामानो को पिपरौन कस्टम के हवाले कर दिया गया है।