हरलाखी: सोंठगांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधे दर्जन लोग हुए जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
सोठगांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से आधे दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उमगांव सीएचसी में इलाज कराया गया। इलाज के पश्चात दोनों पक्षों ने हरलाखी थाने में लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। घायलों की पहचान सोठगांव के ही जैमूल खातून,शहनाज खातून, पलटी खातून,सगीर साह आदि के रूप में हुई।