हरलाखी: पिपरौन SSB कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से 3316 बोतल शराब व एक साइकिल की जब्त, मौके से धंधेबाज फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर तैनात 48 वी बटालियन पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 284/7 से सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में जुट की बोरी में रखे 3316 बोतल शराब व एक साईकिल जब्त की। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। जब्त शराब व साईकिल को करवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस को हेंड ओभर कर दिया गया है।