हरलाखी: खिरहर गांव से पुलिस ने मारपीट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने रविवार को खिरहर गांव से मारपीट मामले के फरार आरोपी बिनोद चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि उन्हे उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इनके उपर मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी कांड संख्या 08/ 24 दर्ज किया गया था। उसी समय से ये फरार चल रहे थे।