हरलाखी: हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद
हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी करने की नीयत से अपहरण की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने सोमवार को बताया कि लड़की को मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। दरअसल, पीड़िता की मां ने थाने में अपहरण संबंधी मामला दर्ज कराया था।