हरलाखी: गंगौर SSB कैंप अंतर्गत अखरघाट BOP के जवानों ने 1470 बोतल शराब व पांच साइकिल कीं ज़ब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी प्रखंड के गंगौर SSB कैंप अंतर्गत अखरघाट BOP के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या- 291/17 से सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1470 बोतल नेपाली शराब व पांच साइकिल ज़ब्त कीं जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। ज़ब्त की गई शराब व साइकिल को स्थानीय थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।