➡️ पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कृषकों को की अंतरित
➡️ जिले के 2 लाख 60 हजार 755 हितग्राही कृषक हुए लाभान्वित
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूल द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषकों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शुक्ला, श्री आजाद सिंह इरपाचे, एसएलआर श्री श्याम सिंह उइके उपस्थित थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त का हस्तांतरण लाभार्थी कृषकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से किया गया। बैतूल जिले के 2 लाख 60 हजार 755 हितग्राही कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित हुए है। साथ ही कार्यक्रम के पूर्वाह्न सत्र में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे द्वारा कृषकों से कृषि संबंधित आकस्मिक कार्ययोजना एवं वर्तमान समस्याओं के परिपेक्ष्य में तकनीकी परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. एस. के. तिवारी, केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन, केन्द्र के श्री नेपाल बारस्कर, श्री सौरभ मकवाना, श्री आरएस यादव सहित 104 कृषक एवं 27 महिला कृषकों ने सहभागिता की।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#PMKisan
#PMKisan23rdInstallment
#23rdinstallment
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
113 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026