Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

MORE NEWS

कोसमी से लूटकर भागे, शराब पी और फिर हो गये दुर्घटना के शिकार... बदमाश गिरफ्तार फिल्मी कहानी जेसा घटनाक्रम 
#Betul #BetulNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #KosmiDam #PoliceAction #MPPolice #MadhyaPradesh #BetulPolice #ViralNews #CrimeStory #PulsarBike #Robbery #HindiNews #MPNews #BetulLive #LatestNews #TrendingNow #NewsUpdate

कोसमी से लूटकर भागे, शराब पी और फिर हो गये दुर्घटना के शिकार... बदमाश गिरफ्तार फिल्मी कहानी जेसा घटनाक्रम #Betul #BetulNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #KosmiDam #PoliceAction #MPPolice #MadhyaPradesh #BetulPolice #ViralNews #CrimeStory #PulsarBike #Robbery #HindiNews #MPNews #BetulLive #LatestNews #TrendingNow #NewsUpdate

Betul Nagar, Betul | Jun 26, 2026

➡️ #बैतूल में "टरग नशा मुक्ति दिवस" पर युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ

मेरा युवा भारत बैतूल युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  अभियान के तहत बैतूल में शुक्रवार  को "टरग नशा मुक्ति दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसानों पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित युवाओं नशा मुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है। तंबाकू, शराब, गुटखा व अन्य मादक पदार्थों से कैंसर, लीवर खराब होना, मानसिक तनाव और आर्थिक बर्बादी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। रोशनी आर्य ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और नशे की लत उनकी ऊर्जा व सपनों को खत्म कर देती है। अंकित  गवाडे  ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और रचनात्मक कार्यों से जुड़ें।  

धनंजय सिंह ठाकुर ने "मेरा युवा भारत" की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंत्रालय का लक्ष्य युवाओं की शक्ति को सही दिशा देना है। अजय मिश्रा व तपेश साहू ने नशा छोड़ने के लिए मनोबल और परिवार के सहयोग को जरूरी बताया।   अंत में सभी ने "नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो" के नारों के साथ संकल्प दोहराया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।  

कार्यक्रम में मुख्य रूप तपेश साहू  अजय मिश्रा  धनंजय सिंह ठाकुर, अंकित वाले, रोशनी आर्य, राहुल, पाटकर , तपेश साहू, अजय मिश्रा,  धनंजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#betul

➡️ #बैतूल में "टरग नशा मुक्ति दिवस" पर युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ मेरा युवा भारत बैतूल युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अभियान के तहत बैतूल में शुक्रवार को "टरग नशा मुक्ति दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसानों पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित युवाओं नशा मुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है। तंबाकू, शराब, गुटखा व अन्य मादक पदार्थों से कैंसर, लीवर खराब होना, मानसिक तनाव और आर्थिक बर्बादी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। रोशनी आर्य ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और नशे की लत उनकी ऊर्जा व सपनों को खत्म कर देती है। अंकित गवाडे ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और रचनात्मक कार्यों से जुड़ें। धनंजय सिंह ठाकुर ने "मेरा युवा भारत" की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंत्रालय का लक्ष्य युवाओं की शक्ति को सही दिशा देना है। अजय मिश्रा व तपेश साहू ने नशा छोड़ने के लिए मनोबल और परिवार के सहयोग को जरूरी बताया। अंत में सभी ने "नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो" के नारों के साथ संकल्प दोहराया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप तपेश साहू अजय मिश्रा धनंजय सिंह ठाकुर, अंकित वाले, रोशनी आर्य, राहुल, पाटकर , तपेश साहू, अजय मिश्रा, धनंजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

➡️ घोड़ाडोंगरी में कृषि आदान प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, अनाधिकृत उर्वरक एवं जैविक खाद जप्त, एफआईआर की कार्रवाई

कलेक्टर बैतूल डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री आर. जी. रजक के मार्गदर्शन एवं समक्ष में दिनांक 26 जून 2026 को जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स काका बीज भंडार, बागडोना ( सारनी) के प्रोपराइटर श्री बजरंग लाल अग्रवाल के स्वयं के अनाधिकृत गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गोदाम में मैसर्स मोनि मिनरल्स एंड ग्राइंडर्स (यूनिट-2), औद्योगिक क्षेत्र, मेघनगर (झाबुआ) द्वारा निर्मित एन.पी.के. 20:20:10 उर्वरक की 16 बोरी एवं NPK 12:32:06 उर्वरक की  05 बोरी  कुल 21 बोरियां तथा मैसर्स मॉडर्न एग्रो जेनेटिकस लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-3, पीथमपुर (धार) द्वारा निर्मित उजाला बायो ऑर्गेनिक मैन्योर की 44 बाल्टियां बिना अनुज्ञप्ति में दर्ज कराए अनाधिकृत रूप से भंडारित एवं विक्रय हेतु रखी हुई पाई गईं। उक्त सामाग्री पर दर्ज MRP अनुसार कुल राशि 108000 है कि जब्ती की गई है 

उक्त उर्वरकों एवं जैविक खाद के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाते हुए सामग्री को जप्त कर सहकारी समिति, सारनी की सुपुर्दगी में रखा गया। साथ ही संबंधित उर्वरकों के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई।

उप संचालक कृषि श्री आर. जी. रजक ने बताया कि प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया पाई गई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित उर्वरक विक्रेता फर्म के प्रोपराइटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में कृषि आदान प्रतिष्ठानों में निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी l

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ घोड़ाडोंगरी में कृषि आदान प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, अनाधिकृत उर्वरक एवं जैविक खाद जप्त, एफआईआर की कार्रवाई कलेक्टर बैतूल डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री आर. जी. रजक के मार्गदर्शन एवं समक्ष में दिनांक 26 जून 2026 को जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स काका बीज भंडार, बागडोना ( सारनी) के प्रोपराइटर श्री बजरंग लाल अग्रवाल के स्वयं के अनाधिकृत गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गोदाम में मैसर्स मोनि मिनरल्स एंड ग्राइंडर्स (यूनिट-2), औद्योगिक क्षेत्र, मेघनगर (झाबुआ) द्वारा निर्मित एन.पी.के. 20:20:10 उर्वरक की 16 बोरी एवं NPK 12:32:06 उर्वरक की 05 बोरी कुल 21 बोरियां तथा मैसर्स मॉडर्न एग्रो जेनेटिकस लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-3, पीथमपुर (धार) द्वारा निर्मित उजाला बायो ऑर्गेनिक मैन्योर की 44 बाल्टियां बिना अनुज्ञप्ति में दर्ज कराए अनाधिकृत रूप से भंडारित एवं विक्रय हेतु रखी हुई पाई गईं। उक्त सामाग्री पर दर्ज MRP अनुसार कुल राशि 108000 है कि जब्ती की गई है उक्त उर्वरकों एवं जैविक खाद के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाते हुए सामग्री को जप्त कर सहकारी समिति, सारनी की सुपुर्दगी में रखा गया। साथ ही संबंधित उर्वरकों के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई। उप संचालक कृषि श्री आर. जी. रजक ने बताया कि प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया पाई गई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित उर्वरक विक्रेता फर्म के प्रोपराइटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में कृषि आदान प्रतिष्ठानों में निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी l Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026