जाले: ऑपरेशन मुस्कान: जाले थाना पुलिस को मिली सफलता, गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को लौटाया
जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दरभंगा पुलिस को एक और उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। जाले थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने तत्परता और तकनीकी अनुसंधान के जरिए बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।मोबाइल मिलने के बाद चेहरे पर खुशी की लहर देखा गया।