विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ से बगोदर तक 40 साल बाद निकली ऐतिहासिक पैदल कांवर यात्रा, 13 किमी दूर हरिहरधाम में 'हर-हर महादेव' जलाभिषेक
विष्णुगढ़ से बगोदर तक गूंजा 'हर-हर महादेव': 40 साल बाद निकली ऐतिहासिक पैदल कांवर यात्रा, 13 किमी दूर हरिहर धाम में हुआ जलाभिषेक। श्रावणी सोमवारी के पावन अवसर पर विष्णुगढ़ से बगोदर के बीच आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। चार दशकों बाद विष्णुगढ़ स्थित प्रसिद्ध भास्कर धाम से बगोदर के ऐतिहासिक हरिहरधाम तक भव्य कांवर यात्रा निकाली गई।