गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया सर्किट हाउस से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना, राहुल और तेजस्वी पर किया कटाक्ष
सर्किट हाउस में रविवार को दोपहर 12:00 प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहा है और जनता को गुमराह करने में लगा है। विपक्ष आज “खलनायक की भूमिका” निभा रहा है।