ढीमरखेड़ा: उमरियापान में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के उमरियापान में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बड़ी माई परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर मिसाल पेश की।