देवास के BNP थाना क्षेत्र के ग्राम सियापुर स्थित सांसी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस टीम ने कई घरों में दबिश देकर संचालित अवैध शराब की भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने ताले तोड़कर तलाशी ली तो अंदर कच्ची शराब बनाने का सामान मिला। वहीं, पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने घरों की छतों से शराब से भरे ड्रम और कैन नीचे फेंक दिए, जिससे सड़कों और नालियों में शराब बहने लगी।
पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में लाहन और कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews