देवास के सियापुरा गांव में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
शिकायत मिलने के बाद BNP थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं, गांव में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार नजर रख रही है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews