मिर्ज़ापुर: मंडली अस्पताल को मिलेगी सौर ऊर्जा की सौगात, 500 किलोवाट का सोलर पैनल लगेगा, बिजली कटौती से मिलेगी राहत
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंडली अस्पताल पहुंचकर बताया कि मंडली अस्पताल में जल्द सौर ऊर्जा से रोशनी होगी अस्पताल परिसर में 500 किलो वाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा इस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है सोलर प्लांट से अस्पताल को बेहतर वैकल्पिक ऊर्जा मिलेगी बिजली कटौती के दौरान भी अस्पताल में अंधेरा नहीं होगा