मिर्ज़ापुर: कछवा सीएचसी में यूपी सरकार की स्वास्थ्य सचिव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण
कछवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार की सुबह 11:30 बजे के करीब उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंधक पिंकी जोवल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से ओपीडी में पहुंचकर दवा के बारे में पूछा। दवा काउंटर पहुंचकर दवा का स्टॉक देखा। दी जाने वाली दवाओं को देखा। इसके अलावा मरीज का हाल जाना।