मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, वीडियो हुआ वायरल, मामा व चाचा पर लगाए गंभीर आरोप
बताते चले कि बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे सोशल मीडिया पर चील थाना क्षेत्र के प्रेमी प्रेमिका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमिका वीडियो के माध्यम से मामा व चाचा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में प्रेमिका ने बताया कि हम दोनों बालिक हैं मामा के दबाव में आकर केस दर्ज कराया गया है। जबकि हम दोनों कोर्ट मैरिज कर लिए हैं।