सीतामऊ में सफाई कर्मी वापस काम पर लौटे, त्यौहार से पहले नगर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद...
सीतामऊ। चार दिन से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। नगर में जगह-जगह जमा कचरे की सफाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने फूड जोन के समीप अस्पताल रोड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी ली। सफाई कर्मियों की मांगों को शासन स्तर पर भेज दिया गया है। आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अध्यक्ष की सक्रियता सराहनीय रही। इस दौरान उपाध्यक्ष सुमित रावत, सभापति विवेक सोनगरा विजय गिरोठिया, मुकेश चोरड़िया सहित पार्षदगण एवं सीएमओ जीवनराय माथुर मौजूद रहे।