प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत JOSH कार्यक्रम संपन्न
प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में JOSH कार्यक्रम का शुभारंभ को उत्कृष्ट विद्यालय के सभागृह में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा निक्षय मित्र बनकर 50 टी.बी. मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
#Mandsaur
#मंदसौर
8 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026