Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

अररिया जिलाधिकारी ने रामपुर कोदरकट्टी पंचायत से "पंचायत विकास दिवस" का किया शुभारम्भ ग्रामीण विकास को जनभागीदारी के माध्यम से नई गति देने तथा पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से रविवार को अररिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" का आयोजन किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा अररिया सदर प्रखंड की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान, पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों की समीक्षा तथा आगामी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, वित्तीय वर्ष में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त राशि एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा गत वर्ष एवं वर्तमान में संचालित योजनाओं के खर्च तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन पूर्ण समन्वय एवं प्रभावी अंतर-विभागीय सहयोग के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पंचायत तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके। पंचायत विकास दिवस की निर्धारित थीम "महिला हितैषी पंचायत" के तहत ग्राम सभा में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, स्वरोजगार तथा आजीविका संवर्द्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष चर्चा की गई। पंचायत विकास दिवस पर सभी पंचायतों में ग्राम सभा के दौरान पंचायत राज विभाग के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जीविका, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत एवं सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत की वित्तीय स्थिति, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, सतत विकास लक्ष्यों, पंचायत की आय बढ़ाने के उपाय, आगामी विकास योजनाओं एवं पंचायत संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत की विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण सुना गया। इसके अतिरिक्त विकसित भारत गारंटी तथा रोजगार एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। वहीं दिनांक 28 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 तक पल्स पोलियों अभियान के तहत जिला पदाधिकारी द्वारा रामपुर कोदरकट्टी, पंचायत से पल्स पोलियों की दो बूंद दवा बच्चों को पिला कर कार्यक्रम का शुभआरम्भ किया गया। 28 जून 2026 से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियों अभियान के लिए कुल 5,35,261 घरों में 7,40,648 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन हेतु कुल 1,669 दलों (1403 घर-घर दल, 216 ट्रांजिट दल, 40 मोबाईल दल एवं 10 एकल दल) जिसमें 3,328 कर्मियों एवं 521 सुपरवाइजरों से कार्य कराया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम से सफल संचालन में 47,031 भायल बी.ओ.पी.भी. की आवश्यता है, जो प्रयाप्त मात्रा में राज्य स्तर से जिला को उपलब्ध करा दिया गया है। मौके पर सिविल सर्जन अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। जिला प्रशासन अररिया

MORE NEWS

किशनगंज राज्य सरकार के आदेशानुसार किशनगंज जिला के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया गया । ज़िलाधिकारी, किशनगंज श्री नवीन कुमार के निदेश पर ग्राम पंचायतों के सतत विकास, कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता, ग्रामवासियों के उत्तरोत्तर सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व, नशा-मुक्त समाज सहित समाज सुधार अभियान के विभिन्न घटकों के सुदृढ़ीकरण जैसे बहु-आयामी लक्ष्यों पर केंद्रित पंचायतों में इन दिवसों के माध्यम से लोगों से सार्थक संवाद एवं सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया गया । पंचायतों में आज माननीय मुखिया जी की अध्यक्षता में स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ पर परिचर्चा आयोजित हुई । लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण सुना। पंचायत विकास दिवस के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में बच्चों, युवाओं और अवयस्कों को नशा की लत से बचाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, नशा-मुक्त समाज का संकल्प लेने, इसके निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील रहने तथा समाज को विकास के एक नए रास्ते पर ले चलने के उद्देश्य से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार के तत्वावधान में जीविका दीदियों, विकास मित्रों, आशा कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सिविल सोसाइटी सदस्यों के माध्यम से सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

Bahadurganj, Kishanganj | Jun 29, 2026

किशनगंज, प्रखंड दिघलबैंक पंचायत पथरघट्टी अंतर्गत ग्राम दोदरा और बच्चा गोवाबाड़ी से गोवाबाड़ी टर्निंग के पास इन दोनों जगह पर भीषण कटाव जारी ,

किशनगंज, प्रखंड दिघलबैंक पंचायत पथरघट्टी अंतर्गत ग्राम दोदरा और बच्चा गोवाबाड़ी से गोवाबाड़ी टर्निंग के पास इन दोनों जगह पर भीषण कटाव जारी ,

Bahadurganj, Kishanganj | Jun 29, 2026

किशनगंज एसपी संतोष कुमार,के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया।       

परेड के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण  की सूचना त्वरित रूप से साझा करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

किशनगंज एसपी संतोष कुमार,के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण की सूचना त्वरित रूप से साझा करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Bahadurganj, Kishanganj | Jun 29, 2026