पंचकूला: शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी के मंदिर में विश्वास फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन ,27 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी के मंदिर में विश्वास फाउंडेशन के द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिवर में शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए आए 27 श्रद्धालुओं के द्वारा रक्तदान किया गया। विश्वास फाउंडेशन द्वारा कीमती जानो को बचाने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि खून की कमी से किसी की मौत ना हो