पंचकूला: सेक्टर 21 घग्गर नदी के किनारे निरंकारी मिशन के सफाई अभियान में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता
सेक्टर 21 घग्घर नदी के किनारे निरंकारी मिशन द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता। पंचकूला निरंकारी मिशन के द्वारा घग्घर नदी में फैल रही गंदगी को साफ करने के लिए सफाई अभियान चलाया गया था। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सफाई अभियान में शामिल होकर निरंकारी मिशन के इस प्रयास की प्रशंसा की।