पंचकूला: गुर्जर कॉलोनी रायपुर रानी में टाइल की फैक्ट्री से बैटरियां व अन्य सामान की हुई चोरी, मामला हुआ दर्ज
पंचकूला के रायपुर रानी में स्थित गुर्जर कॉलोनी से टाइल फैक्ट्री से अज्ञात चोरों के द्वारा मिक्सर की बैटरी, ट्रैक्टर की बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जय सिंह ने बताया है कि मेरी टाइल बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।