पंचकूला: देवकी नंदन वेलफेयर सोसाइटी के एक मकान में हुई चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
पिंजौर में स्थित देवकी नंदन वेलफेयर सोसायटी में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पिंजौर पुलिस थाने में मनोज कुमार ने शिकायत दी है जिसमें बताया है कि मेरे घर में अज्ञात चोर के द्वारा घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से ₹50000 कैश और ज्वेलरी चोरी हुई है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आज सामने आया है।