पंचकूला: क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने पिंजौर के एचएमटी के पास मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा पिंजौर के एचएमटी के पास एक व्यक्ति से मोबाइल स्नैचिंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज महिंद्रा ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।