पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने न्यू शिवा अंत्योदय मार्केट सेक्टर-9 का किया उद्घाटन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज रविवार को न्यू शिवा अंत्योदय मार्केट, सेक्टर-9 का उद्घाटन किया। सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित इस आदर्श मार्केट में 132 दुकानदारों को पक्की दुकानें बनाकर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने न्यू शिवा अंत्योदय मार्केट का अवलोकन किया और मार्केट में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।