सैदपुर: तहसील में अब नहीं भटकेंगे फरियादी, डीएम ने केंद्रीय कार्यालय का फीता काटा, स्कूल में प्रेरणा कैंटीन का भी किया उद्घाटन
डीएम अनुपम शुक्ला ने सैदपुर तहसील परिसर में तीन लाख रुपये से अधिक की लागत से बनाये गए केंद्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके पूर्व उन्होंने मिर्जापुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में फीता काटकर प्रेरणा कैंटीन का भी उद्घाटन किया। वहाँ से सैदपुर तहसील परिसर पहुंचे जिलाधिकारी ने नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया।