गिद्धौर: गिद्धौर में अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप
अवैध बालू खन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार अहले सुबह ब्रह्मपुर गेट के समीप विशेष छापेमारी कर 2 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने घटेरी एवं सिंदुआरी नदी से अवैध बालू लाकर ले जा रहे ट्रैक्टरों को पकड़ा