प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक : 21 अगस्त 2026
..........................................
*नालंदा जिलाधिकारी ने 23 जन-शिकायतों पर की सुनवाई, अधिकारियों की तय की जवाबदेही*
*जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता; संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश।*
*नालंदा जिलाधिकारी द्वारा आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को आयोजित जन-सुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान कुल 23 जन-शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निष्पादन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।*
जन-सुनवाई के दौरान शिक्षक नियोजन, ईमादपुर स्थित श्मशान की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने एवं श्मशान की घेराबंदी के लिए राशि उपलब्ध कराने, परिमार्जन, आम गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने, विगत 15 वर्षों से बंद स्वास्थ्य केंद्र डुमरावां को पुनः चालू कराने तथा सेवांत लाभ की राशि का भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।
सेवांत लाभ की राशि के भुगतान एवं शिक्षक नियोजन से संबंधित शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
ईमादपुर स्थित श्मशान की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा श्मशान की घेराबंदी के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, नालंदा को निर्देशित किया गया।
परिमार्जन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए अंचल अधिकारी, बेन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विगत 15 वर्षों से बंद स्वास्थ्य केंद्र, डुमरावां को पुनः चालू कराने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु डीपीएम, स्वास्थ्य को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, आम गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने से संबंधित शिकायत के निष्पादन के लिए भी अपर समाहर्ता, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
State Health Society, Bihar
Bihar Health Department
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Aug 21, 2026