आगरा: UPSIDC रोड पुल के नीचे पुलिस ने 4 लूटेरों को ऑटो व ₹1,420 के साथ किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jan 30, 2026 थाना सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस व एसओजी नगर जोन ने संयुक्त कार्रवाई में यूपीएसआईडीसी रोड पुल के नीचे 4 अभियुक्त मनोज, कालू, गुन्नू व मोनू को ऑटो में सवारी बिठाकर लूट की घटना के आरोप में गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त ऑटो, ₹1,420 और पर्स बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने लूट की पूरी वारदात स्वीकार की।