आगरा: राजा मंडी में ABVP कार्यालय पर मांस फेंकने का आरोप, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, भारी आक्रोश
Agra, Agra | Jan 30, 2026 आगरा के राजा मंडी स्थित ABVP कार्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा मांस के टुकड़े फेंके जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसे गौमांस बताते हुए साजिश का आरोप लगाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पंचकुइयां रोड पर रोड जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। थाना लोहा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार्यवाही और चौकी इंचार्ज के व्यवहार पर सवाल उठे।