बिसौली: बिसौली नगर में चौराहे के पास अज्ञात कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल हुआ
Bisauli, Budaun | Aug 20, 2026 बिसौली नगर के मुख्य चौराहे से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार को 7 बजे करीब एक अज्ञात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मलिकपुर निवासी युवक किसी काम से बाइक से बिसौली नगर आया था। इसी दौरान चौराहे के पास अचानक एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।