हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आबकारी के मुकदमे के वारंटी को इंदिरा बस्ती से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आबकारी के मुकदमे में वारंटी को इंदिरा बस्ती से गिरफ्तार कर शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। शराब की अवैध तस्करी के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों इंदिरा बस्ती निवासी अंकित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसने जमानत ले ली थी, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।