हरिद्वार: अखंड परमधाम आश्रम में रसियन जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी, हरिद्वार में शादियां बनी चर्चा का विषय
अखंड परमधाम आश्रम में आज शाम रसियन जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई और ये शादियां हरिद्वार में चर्चा का विषय बन गई। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य स्वामी परमानंद गिरी ने दोनो रसियन जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कहा कि पाश्चात्य संस्कृति में शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाती और यही कारण है कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को लाखों विदेशी लोग अपना रहे हैं।