गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी: बोधि अस्पताल में मौत के बाद हंगामा, ₹4 लाख का बिल देख भड़के परिजन, पुलिस पहुंची
गयाजी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित बोधि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को सुबह 8 बजे एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही तथा गलत तरीके से भारी बिल बनाने का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।