बिंदकी: लहुरी सराय से बुढ़वा होते हुए न्यूरी जलालपुर तक सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के लहुरी सराय से बुढ़वा गांव होते हुए न्यूरी जलालपुर गांव की बनी सड़क मानक के अनुरूप न बनने पर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह 9 बजे जमकर नाराजगी जाहिर किया। अमित उत्तम, तिलकेश उत्तम, केशव, प्रवीण सचान, नीरज तथा अतुल आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क कुछ दिन पहले बनी है और उखड़ने लगी है। सड़क की ऊपरी परत कई जगह टूटकर बाहर आ गई है।