प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में परेड का भव्य आयोजन, आधुनिक तकनीक 'ड्रोन' से की गई निगरानी
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 7 बजे प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण और अनुशासन का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए ड्रोन कैमरे से पूरे मैदान की निगरानी की गई। इस दौरान जवानों की कार्यक्षमता व अनुशासन को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।