भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को मिली धमकी के मामले में कुचामन थाने के बाहर सर्व समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त किया गया। ज्ञापन में विदेश में बैठे लोगों पर कार्रवाई करने एवं भय के माहौल को खत्म करने की मांग की गई है। मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मोदी की सभा का बहिष्कार करेंगे।