बिलासपुर : आंगनवाड़ी के पास घर में घुसा विशाल कोबरा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
बैरी पंचायत के दसगांव पालंगरी में रणबीर पटियाल के घर में विशाल काले रंग का कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। एहतियातन आंगनवाड़ी के बच्चों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।🐍
#ChambaExpress #CobraRescue #SnakeRescue #ForestDepartment #Bairi #Chamba #HimachalPradesh #कोबरा #सांपरिस्क्यू #वनविभाग