Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
sharmaajay55253
चंबा:दिशा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। #himachaltimestv Pawan Nayyar #ChambaNews #drrajeevBhardwaj Hans Raj
Chamba, Chamba
| Sep 29, 2026
#himachaltimestv
#chambanews
#drrajeevbhardwaj
MORE NEWS
जिला चंबा के साच पास में सीजन का पहला हिमपात, बर्फबारी से वाहनों की रफ्तार थमी #cmohp #spkhp #dcchamba #himachalpradesh #TISS #chamba #dalhousie #shimla #viralvideo #dharmshala
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर सड़क सुरक्षा बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी की जाए सुनिश्चित चंबा, सितंबर 28 लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र समिति बैठक का आयोजनआज बचत भवन में किया गया। बैठक में विधायक डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लोकसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दों और सुझावों पर प्रभावी चर्चा हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थापित किए जाने वाले क्रैश बैरियर से संबंधित मामले के समाधान का आश्वासन दिया। डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेषकर स्कूल वाहनों में जीपीएस तथा स्पीड गवर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहवीर प्रधानमंत्री राहत योजना तथा एमएसीटी योजना का भी प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा हिस्सा मानवीय त्रुटियों से संबंधित है। ऐसे में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना सुनिश्चित करना चाहिए। सांसद ने उप मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को उतारने-चढ़ाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा। उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अजय कुमार सिंह, अधीक्षक अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, एमएस डॉ प्रदीप सिंह, कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
राजकीय महाविद्यालय चम्बा की *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय चम्बा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता) के टीम प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चम्बा की 11 सदस्ययी टीम ने राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* में विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया । इस युवा उत्सव में प्रदेश भर की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 60 टीमों के लगभग 600 प्रतिस्पर्धालु छात्र छात्राओं ने भाग लिया । इस युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय चम्बा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वाग्मिता, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली बनाओ, पोस्टर बनाओ, कार्टून बनाओ, मूर्तिकला, कोलाज बनाओ, स्पॉट पेंटिंग, डिबेट, एलोक्यूशन इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया व बेहतरीन प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता की सबसे प्रतिष्ठित *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में राजकीय महाविद्यालय चम्बा ने 60 महाविद्यालयों की टीमों को प्रथम छंटनी राउंड में पछाड़ते हुए अंतिम पांच टीमों में जगह बनाई । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड अंतिम पांच टीमों के मध्य मुख्यातिथि के समक्ष आयोजित हुआ । इस प्रतियोगिता के अंतिम नतीजों के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चम्बा के हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल की तीन सदस्यीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांचो राउंड में बढ़त बनाये रखते हुऐ 140 अंकों के साथ *प्रथम स्थान* प्राप्त किया व विजेता टीम बनी। *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* के समापन समारोह के मुख्यातिथि माननीय उप-कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रोफेसर महावीर सिंह ने टीम को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्राप्त देकर सम्मानित किया । ज्ञात रहे राजकीय महाविद्यालय चम्बा की प्रश्नोत्तरी की टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित उक्त युवा उत्सव समूह -1 की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में पिछले कई वर्षो से फाइनल राउंड में पहुंच कर प्रतिभागिता सुनिश्चित करके महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर जी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं में हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सृजनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है । युवा उत्सव समूह एक की टीम ने पिछले करी वर्षों से सराहनीय प्रदर्शन कर रही है जिसके लिए टीम के सभी सदस्य व प्रभारी *प्रोफेसर अविनाश व डॉ शेल्ली महाजन* बधाई के पात्र हैं । प्रोफेसर अविनाश के अनुसार उक्त विजेता टीम अब *उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय युवा उत्सव* की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के ग्रेड 1 अधीक्षक श्री मनमोहन सिंह, प्रोफेसर अविनाश व प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में हितेश कुमार, रोहित कुमार, राहुल देवल, निखिल गौतम, गौरीती, स्नेहा, शीतल, शिवानी, दीक्षा, रीशु कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न शक्ति कुमार अध्यक्ष और मान सिंह बने उपाध्यक्ष, एसडीएम अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया चम्बा/पांगी, 29 सितंबर 2026। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने की। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार करवाई गई। चुनाव में पंचायत कोठी (करयुणी) से पंचायत समिति सदस्य शक्ति कुमार को अध्यक्ष तथा पंचायत सेचु से पंचायत समिति सदस्य मान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पदभार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसडीएम अमनदीप सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पंचायत समिति के प्रभावी संचालन के साथ-साथ पांगी क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ✍️ सुरेंद्र ठाकुर PANGI LIVE NEWS
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
चंबा जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। Himachal Times TV
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
बिलासपुर : आंगनवाड़ी के पास घर में घुसा विशाल कोबरा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू बैरी पंचायत के दसगांव पालंगरी में रणबीर पटियाल के घर में विशाल काले रंग का कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। एहतियातन आंगनवाड़ी के बच्चों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।🐍 #ChambaExpress #CobraRescue #SnakeRescue #ForestDepartment #Bairi #Chamba #HimachalPradesh #कोबरा #सांपरिस्क्यू #वनविभाग
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
धर्मशाला : चालकों की एकजुटता के लिए सुरेंद्र सिंह का संघर्ष, केंद्र के समक्ष उठाईं प्रमुख मांगें धर्मशाला में चालक एवं ऑपरेटर महासंघ ने ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कॉन्फेडरेशन के राष्ट्रीय संरक्षक सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने चालकों की एकजुटता और उनकी मांगों को लेकर किए गए प्रयासों पर अपनी बात रखी। #ChambaExpress #SurendraSingh #DriverUnion #HimachalPradesh #Dharamshala #DriverFederation #DriversUnity #चालकएकता #चालकसंघ #हिमाचलप्रदेश #धर्मशाला #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026
नूरपुर : चिट्टा तस्करों की संपत्तियों पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, ₹1.01 करोड़ की 3 संपत्तियां फ्रीज नूरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1.01 करोड़ से अधिक मूल्य की 3 संपत्तियों पर फ्रीजिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अब नशे के कारोबार से जुड़े मनी ट्रेल और संपत्ति नेटवर्क की भी जांच कर रही है। #ChambaExpress #NurpurPolice #DrugFreeHimachal #Chitta #DrugTrafficking #NDPS #MoneyTrail #HimachalPolice #Nurpur #Kangra #चिट्टा #नशातस्करी #नूरपुर #हिमाचलप्रदेश
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026