कैराना: एलम में उधारी के रुपये देने का तकादा करने पर युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Sep 11, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के एलम में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। गांव कुड़ाना निवासी इमरान नामक युवक ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व युवक ने उससे एक लाख 22 हजार 500 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने को लेकर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसे चोटें आईं।