लखनपुर: लखनपुर साक्षरतामिनी स्टेडियम से बाइक सवार दो युवकों ने चोरी किया बकरा, सीसीटीवी में कैद वीडियो वायरल
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरा बकरी चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो युवक एक बकरी को चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।