सड़क दुर्घटना में मिस्रगिधंडा गांव की सहिया रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन व स्थानीय ग्रामीण के पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज को लेकर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया।