कटिहार: कटिहार के बाबनगंज में भूमि विवाद में मारपीट, एक ही परिवार की महिला समेत तीन जख्मी, हायर सेंटर रेफर
बाबनगंज में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक ही परिवार के महिला समेत तीन जख्मी हो गए। यह मामला रात आठ बजे का हैं। घायलों को इलाज के लिए कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया । फिलहाल ,घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।