कटिहार: मनिया में रेलवे क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
सोमवार की शाम 4 बजे 45 वर्षीय व्यक्ति को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। करंट की चपेट में आने से वह व्यक्ति घायल हुआ था। चिकित्सकों के द्वारा जांच करने के बाद उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतक विजय मंडल के परिजन ने बताया कि दत्ता सप्लाई एजेंसी का काम करने के लिए वह गए थे। जहां काम के दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।