कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार, रेल थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
सोमवार शाम 4 बजे रेल थाना अध्यक्ष ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन आरोपित की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। यात्रियों के मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया था। जांच अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक यात्री का मोबाइल चोरी कर तीन युवक भागने लगे। रेल पुलिस ने तुरंत पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।