हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा की तैयारी बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Mar 17, 2025 बैठक में डीएम ने कहा दैवीय आपदा के सम्बन्ध में व्यवस्थित विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के प्रकरणों में दी गयी सहायता का पूरा विवरण तैयार किया जाये। आपदा से प्रभावित सड़कों की मरम्मत व व्यय किये गए बजट का उल्लेख किया जाये। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गावों का स्पष्ट ब्यौरा तैयार किया जाये।