सिवनी मालवा: ग्राम नंदरवाड़ा से 19 वर्षीय युवती हुई लापता, थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
सिवनी मालवा के ग्राम नंदरवाड़ा से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय अंजलि कहार युवती के परिजनों ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई की, रात में युवती अपने कमरे में सो रही थी लेकिन सुबह 6 बजे देखा तो वह घर में मौजूद नहीं थी। वहीं परिजनों ने गांव में जांच पड़ताल की लेकिन युवती नहीं मिली।