सिवनी मालवा: बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भीम आर्मी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी
सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में भीम आर्मी ने गुरुवार दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सरोज सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी की है जिससे समस्त समाज में रोष है। हमारी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगे