सिवनी मालवा: एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेन बसेरा का निरीक्षण किया, संपर्क नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए
सिवनी मालवा एसडीएम सरोज सिंह परिहार और तहसीलदार नितिन राय ने सोमवार-मंगलवार की देर रात 1 बजे नगर में जल रहे अलाव और रैन बसेरा का निरीक्षण किया। प्रशासन का अमला भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां उन्होंने मरीजों के परिजनों से बातचीत की और अस्पताल में अलाव जलने की जानकारी ली। मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन अलाव जलाए जा